राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2003 में जैव विविधता अधिनियम, 2002 को लागू करने के लिए की गई थी। NBA एक वैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार को जैव विविधता के संरक्षण, जैव संसाधनों के सतत उपयोग तथा उनके उपयोग से उत्पन्न लाभों के न्यायसंगत एवं समानतापूर्ण बंटवारे से संबंधित मामलों में सुविधा प्रदान करने, विनियमन करने तथा सलाह देने का कार्य करता है।
जैव विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत विकेंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने का प्रावधान है। इसके तहत NBA का प्रमुख कार्य केंद्र सरकार को जैव विविधता के संरक्षण, इसके घटकों के सतत उपयोग तथा जैव संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न लाभों के…